फतेहपुर । जिला कार्यक्रम अधिकारी फतेहपुर श्री साहब सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2022 के तहत पोषण माह का उद्घाटन मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्वान्ह 11.00 बजे ऑडिटोरियम लोक भवन लखनऊ में किया गया ।
मुख्यमंत्री द्वारा 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास व 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लोकार्पण के साथ 02 पुस्तकों यथा “सक्षम” (पोषण मैनुअल) तथा बाल विकास विभाग की 05 वर्षों की उपलब्धियों विषयक पुस्तिका “सशक्त आंगनबाड़ी” का विमोचन किया गया ।
तत्कम में जनपद फतेहपुर के विकास खण्ड विजयीपुर के ग्राम पंचायत सरौली में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र सरौली का लोकार्पण विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में मा० विधायक द्वारा केन्द्र पर 03 गर्भवती महिलाओं श्रीमती विनीता देवी,श्रीमती सावित्री देवी एवं श्रीमती रेशमा की गोदभराई की रस्म की गई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 03 बच्चों सृष्टि, रंजीत व मोहन का अन्नप्राशन संस्कार किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री रोहित कुमार तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साहब यादव,बाल विकास परियोजना अधिकारी,श्री आशीष कुमार पाण्डेय,ग्राम प्रधान श्री अतुल सिंह व परियोजना की समस्त मुख्य सेविकाएं,आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाए के साथ-साथ गाँव के लाभार्थी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
