फतेहपुर । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरिगवां के सामने से गुजरने वाला बकेवर दिलावलपुर मार्ग काफी अरसे से जहां गड्ढों में तब्दील है और अब बरसात हो जाने से नहर का स्वरुप ले लिया है ।
क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरिगवां जहां प्रतिदिन मरीजों का आना होता है । मार्ग में जल भराव से मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है । अस्पताल आने वाले मरीजों को जांघों तक पानी में हिलकर आना पड़ रहा है । छोटे बच्चों व महिला मरीजों खासी परेशानी उठानी पड़ रही है । सबसे ज्यादा छोटे बच्चों के डूबने का खतरा हो गया है ।
इसके साथ ही बकेवर से दिलावरपुर,तिवारीपुर,लच्छीखेडा,मुरारपुर, बिजौली,कंधरपुर सहित कई गांवों के लोगों को इसी रोड से आवागमन करना पड़ता है । पानी भर जाने से आवागमन लगभग ठप्प है । वाहनों के साथ पैदल चलना भी मुश्किल है ।
मालूम हो कि यह बकेवर दिलावलपुर रोड पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया है । जिसकी मरम्मत कई वर्षों से नहीं कराया है । जिससे पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है ।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरिगवां के पास सूखे के दिनों में भी नालियों का पानी भरा रहता है और यहां के निवासियों को नाली के गंदे पानी से गुजरना पड़ता है ।
ग्राम प्रधान द्वारा भी ग्रामीणों के कहने के बाद भी इस समस्या के निराकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं और नालियों का गंदा पानी आकर रोड में भर जाता है ।
क्षेत्रीय निवासियों ने जिलाधिकारी से बकेवर दिलावलपुर मार्ग की मरम्मती करण कराए जाने की मांग की है ।
