– इच्छुक माटी के शिल्पी 30 सितम्बर तक कर सकते हैं प्रशिक्षण के लिए आवेदन ।
फतेहपुर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित करायी जा रही है । जिसके अन्तर्गत माटीकला एवं माटीकला शिल्पकला के पैतृक कारीगर कुम्हार/प्रजापति समाज के कारीगर उद्यमियों/शिल्पियों को “कौशल विकास योजना” अन्तर्गत दैनिक उपयोग की वस्तुऐं बनाना आदि विधाओं में 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु वित्तीय वर्ष- 2022-23 में 25 लाभार्थियों हेतु लक्ष्य प्राप्त है ।
प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यार्थी अपना आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं फोटो के साथ पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 06 शेखर सदन आई०टी०आई० रोड फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस में 30 सितम्बर 2022 तक जमा कर सकते है ।
