फतेहपुर । जनपद के असोथर पुलिस ने नाजायज असलहा, कारतूस व सुतली बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद सरोज व कांस्टेबल कुलदीप सिंह व कांस्टेबल सुनील यादव के साथ देखभाल क्षेत्र,रात्रि गश्त,रोकथाम जुर्म जरायम,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेडीबाग पुरवा तिराहे पर एक व्यक्ति को खड़ा था । जो पुलिस को देखकर एकाएक भागने लगा । शक होने पर पुलिस बल द्वारा एकबारगी दबिश देकर उक्त व्यक्ति को समय लगभग 04.45 बजे सुबह पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूंछते हुये जामातलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम मुकीम उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र ज्ञान अली निवासी ग्राम बजहा कुटी मजरे सातोधरमपुर थाना असोथर जनपद फतेहपुर बताया। गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज एवं 04 देशी सुतली बम बरामद हुआ । जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 बनामं मुकीम उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र ज्ञानअली निवासी ग्राम बजहा कुटी मजरे सातोधरमपुर थाना असोथर जनपद फतेहपुर के मुकदमा पंजीकृत अभियुक्त को न्यायालय फतेहपुर पेश किया गया ।
