फतेहपुर । मलवां विकास खंड के मवइया गांव स्थित बीज विधायन केंद्र में चौधरी चरण सिंह कृषि विपणन संस्थान जयपुर द्वारा सोनातरी मल्टी स्टेट एग्रो कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड सोनेको के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एस आर के वाष्णेय के कुशल निर्देशन मे कृषि को लाभकारी बनाने और कृषि उत्पादों के विपणन पर ध्यान केंद्रित करने का प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रोसेसिंग यूनिट विजिट कराया गया ।

कृषि वैज्ञानिक डॉ० जितेंद्र सिंह व डॉ० साधना वैश्य ने उत्पाद के मूल्य संवर्धन,ग्रेडिंग,प्रसंस्करण,पैकेजिंग कर किसानों की समृद्धि की जानकारी दी ।
उद्यान के उत्पादों के लगाए गए स्टालो मे चयनित तीन किसानो को सम्मानित किया गया । आधा सैकडा किसानो को जूट से निर्मित बैग वितरित किये गए ।
उत्कर्ष फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ हरिकृष्ण अवस्थी ने सभी का आभार जताया ।
संचालन आलोक गौड़ व अध्यक्षता रमाकांत त्रिपाठी ने किया ।प्रतापभान सिंह,रामनारायण शुक्ला,शिवशंकर सिंह परिहार, सर्वेश विश्वकर्मा रहे ।
