फतेहपुर/बिंदकी,17 सितम्बर । तहसील परिसर के पास से बह रहे नाला को पाटने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति से धन उपलब्ध कराए जाने की मांग बिंदकी अधिवक्ता संघ ने एक ज्ञापन देकर किया है ।
बिंदकी अधिवक्ता संघ ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि नाला पाटने का नगर पालिका परिषद ने बजट बना लिया है किंतु धन न होने की वजह से काम नहीं हो पा रहा है ।
नाला निर्माण के लिए धन आवंटित किया जाना आवश्यक है । अतः नाला पाटने के लिए धन आवंटित कर निर्माण कराया जाना अधिवक्ताओं, वादकारियों व तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित में होगा ।
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, महामंत्री राम नारायण अग्निहोत्री,उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह,प्रशासन मंत्री शैलेन्द्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे ।
