फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर के निर्देशन में एन.आई.एक्ट की धारा-138 के अन्र्तगत लम्बित वादो के निस्तारण हेतु 26, 27, 28, 29 सितम्बर 2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है ।
उक्त विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग बैठक का आयोजन आज माननीय श्री रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी, लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के नई बिल्डिंग के मीटिंग हाल में किया गया ।
उक्त प्री-सिटिंग बैठक में श्री रविकांत द्वितीय,नोडल अधिकारी,लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट,श्रीमती मंजू कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्री राजबाबू सिविल जज (सी.डि.) श्री महेन्द्र सिंह पासवान सिविल जज (सी.डि.)/एफ.टी.सी. श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, श्रीमती अमीय भाषिनी सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0 -03, श्री अरुण यादव सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-02, श्री रोहित शाही सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-01,श्री मनोज भास्कर सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-06, श्री अभिषेक कुमार सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-05, श्री विशाल शर्मा सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी. व अधिवक्तागण तथा वादकारियो आदि उपस्थित रहे ।
उक्त प्री-सिटिंग बैठक में श्री रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी, लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अध्यक्षता में एन.आई.एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित वादो से सम्बन्धित वादकारियो व उनके अधिवक्तागण के मध्य विशेष लोक अदालत में मिलने वाली छूट के सम्बन्ध मेें जानकारी दी गयी एवं सुलह समझौता के माध्यम से वादकारियो के वादो को निस्तारण किया गया ।
