बिन्दकी/फतेहपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद भवन में प्रधानमंत्री के जीवनकाल पर आधारित पोस्टरों की एक प्रदर्शनी लगाई गई । जिसका शुभारंभ विधायक जय कुमार सिंह ने किया । वही इस मौके पर केक भी काटा गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की गई ।
आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर नगर के मौला मुगल रोड शिव नगर पालिका परिषद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित विभिन्न पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई । जिसका शुभारंभ विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने फीता काटकर किया । इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक भी काटा गया । लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना किया ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर,अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप,रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे,अतुल द्विवेदी,स्वाति ओमर,सुजीत उमराव,दिनेश तिवारी,अंकित गुप्ता ,दिनेश मिश्रा रन्नो गुप्ता,सुशील गुप्ता,राकेश द्विवेदी,संगीता तिवारी सहित तमाम लोग रहे ।
