फतेहपुर । बजरंग दल की प्रांतीय बैठक हुई जिसमें पिछले 6 महीने के किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले 6 महीनों के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई यह दो दिवसीय बजरंग दल की रविवार को भी होगी ।
आज शनिवार को नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा महाविद्यालय में बजरंग दल की प्रांतीय बैठक हुई ।बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में पिछले 6 महीने में संगठन द्वारा कार्यों की समीक्षा हुई । यही नहीं बैठक में आगामी 6 महीने के कार्यों के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वीरेंद्र पांडेय,बजरंग दल के प्रांत मंत्री आचार्य अजीत कुमार राज,प्रांत सह संयोजक आशीष प्रांत सह संयोजक अवधेश, विभाग संगठन मंत्री चंदिका दीक्षित,विभाग सह संयोजक शैलेंद्र सिंह,बजरंग दल के एसडी अवस्थी,नर्मदा सागर शुक्ला,राजेश कुमार,श्रवण कुमार,अरविंद कुमार,दिनेश,संगीता तिवारी,चेतना सिंह,स्वाति ओमर सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
विभाग संगठन मंत्री चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि बजरंग दल का दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को प्रारंभ हुई है और रविवार को भी बैठक होगी ।
बैठक में पिछले 6 महीने के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी 6 महीनों के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी । जिसमें पौधरोपण,रक्तदान,गौ सेवा,गरीबों की सेवा,गौ रक्षा , मंदिर सरक्षा सहित तमाम बिंदु शामिल रहेंगे ।
