फतेहपुर । मुसाफा चौकी प्रभारी ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार यादव प्रभारी चौकी मुसाफा मय हमराह द्वारा अभियुक्त दुर्गेश सिंह उर्फ अजीत पुत्र स्व0 समरजीत निवासी पधारा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 228/2022 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
