बिन्दकी/फतेहपुर । सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक जय कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर किया ।
बिंदकी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिंदकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर मेले का शुभारंभ किया ।
विधायक जय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार बेहतर स्वास्थ सेवा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । निश्चित रूप से अब सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहतर हुई है । लोगों को अस्पताल में ही दवा मिलती है साफ सफाई व्यवस्था भी बहुत अच्छी हुई है ।
खासकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं और सफाई व्यवस्था अति उत्तम हुई है । इसके लिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० धर्मेंद्र सिंह की प्रशंसा भी की ।
वही इस मौके पर नगर पालिका परिषद द्वारा एक टी स्टाल लगाया गया था । जिसमें विधायक जय कुमार सिंह ने सफाई कर्मचारियों को चाय दी और कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य सामाजिक समानता इसी के चलते यह टी स्टाल लगाया गया और सभी को चाय वितरित की गई ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर,अधिशाषी अधिकारी,रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता,बीजेपी नेता वीरेंद्र दुबे,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधु राज विश्वकर्मा,अतुल दुबे,विष्णु द्विवेदी,बौवा ठाकुर,अंकित गुप्ता,स्वाति ओमर,समाज सेविका रचना हुसैन,शांतिलाल तिवारी,सौरभ बाजपेई,सुजीत उमराव, प्रवीण दीक्षित,रजनी त्रिवेदी,अवधेश साहू,महेंद्र साहू,पदम सिंह पटेल,दिनेश तिवारी,पवन तिवारी,दिनेश मिश्रा,रविंद्र पटेल, गौरव उर्फ रवि गुप्ता अवधेश मोदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
