फतेहपुर । आज रविवार को जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने फीता काटकर व नवजात शिशुओं को पोलियो की ड्राप पिलाकर किया ।
उन्होंने आम जन मानस से अपील किया कि “दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार”,भारत पोलियो मुक्त है लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और लौट सकता है । अपने बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दे । पोलियो की खुराक पिलाये । पोलियो पर जीत बनाये रखने पर योगदान दे ।
अभिभावकगण अपने जीरो से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अपने नजदीकी बूथों पर लाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाये और भारत को पल्स पोलियो पर जीत बनाये रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करे ।
उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में लगाये गये चिकित्सा/कार्मिक अपने दायित्वो का निवार्हन/जिम्मेदारी से करके अभियान को सफल बनायें ।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आज 1280 बूथों के माध्यम से 4 लाख,37 हज़ार,03 सौ,97,बच्चों (0-5 वर्ष) को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी,को सफल बनाने के लिए 884 टीमें,256 सुपरवाइजर,43 मोबाइल टीमें लगायी गयी है । बूथों पर पल्स पोलियो की खुराक प्रातः 09 बजे से 04 बजे तक पिलायी जाएगी तथा 19 सितम्बर से 23 सितम्बर 2022 तक टीमो द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील कुमार भारती,डॉ० सुरेश,डॉ० सागर सहित चिकित्सक उपस्थित रहे ।
