जहानाबाद/ फतेहपर । जहानाबाद कस्बा में आज राजकीय बस स्टैंड प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के नगर अध्यक्ष मनोनयन पर किसान पदाधिकारियों ने उनका माला फूल पहनाकर स्वागत करते हुए कस्बे में बाइक जुलूस निकाला ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक उत्तम सहित प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में किसानों की समस्या के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कहा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन को मजबूती देने के लिए हुंकार भरते हुए नजर आए ।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन पर कहा किसानों की समस्याओं के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अगुवाई में संगठन को मजबूती देने के लिए क्षेत्र में विस्तार कराया जा रहा है । जिस पर जहानाबाद कस्बे में मोहम्मद राशिद को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
जिससे स्थानीय समस्याओं के निराकरण में एकजुट होकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक उत्तम ने भी संगठन की मजबूती की बात कही ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सादुल हक अंसारी,आफताब जकारिया,मोहम्मद यामीन,भोला जोशी,प्यारे यादव,सुनील कोरी ,रामजी कोरी,नीलू प्रजापति,पंकज गुप्ता,हरिराम निषाद आदि मौजूद रहे ।
