बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला इकाई द्वारा आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया । इस मौके पर बालिकाओं एवं महिलाओं की भी प्रतियोगिता हुई और विशेष स्थान पाने वाले बालिकाओं व महिलाओं को सम्मानित भी किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि महिलाएं व्यापार क्षेत्र में आगे आ रही हैं निश्चित रूप से यह अच्छी बात है ।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के आत्मनिर्भर होने के लिए लगातार तहसील है और लगातार महिलाओं की व्यापार के लिए सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम के द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला इकाई ने जिस प्रकार आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया है और प्रतियोगिता में शामिल बालिकाओं व महिलाओं को भी सम्मानित किया है यह बहुत ही नेक और अच्छा कार्य है । इसे महिलाओं में बालिकाओं में आत्मनिर्भर होने की इच्छा शक्ति अधिक बढ़ेगी ।
इस मौके पर कलश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली स्नेहा द्वितीय स्थान पाने वाली ऐश्वर्या तीसरा स्थान पढ़ने वाली प्रियांशी तथा चौथा स्थान पाने वाली निशिका एवं पांचवा स्थान पाने वाली मिली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
वहीं कढ़ाई प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम स्थान मिला जिन्हें भी सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी लोगों ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया है । इस मौके पर जहानाबाद भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल की धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी पटेल,नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप,व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद उर्फ मोना ओमर,राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया,अतुल द्विवेदी,महिला व्यापारी नेता माया शिवहरे,अंशुल गुप्ता,किरण सोनी,सुनीता श्रीवास्तव,दीपाली ओमर,मीनू ओमर,नीरज ओमर आदि लोग मौजूद रहे ।
