फतेहपुर/बिंदकी,19 सितम्बर । 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर रामलीला मैदान की सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया है । रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए । उधर दशहरा महोत्सव को लेकर लगातार मंदिर के सामने बनने वाले बाड़ा तथा वृंदावन से आने वाले कलाकारों के मंचन के लिए विशाल पंडाल बनाया जा रहा है ।
आगामी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव को लेकर रामलीला कमेटी द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है । सोमवार को रामलीला मैदान में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा सफाई शुरू की गई ।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने मेला मैदान के साथ-साथ सफाई कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।
बताते चलें कि दशहरा महोत्सव 3 अक्टूबर को गणेश पूजन एवं कृष्ण जन्मोत्सव के साथ प्रारंभ हो जाएगा ।
4 अक्टूबर को शंकर लीला पूतना वध तथा नंद उत्सव का सुंदर मंचन किया जाएगा ।
5 अक्टूबर को रामलीला मैदान में विशाल मेला लगेगा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम तथा अहंकार रावण की सेना के बीच घंटों युद्ध चलेगा ।
अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के हाथों अहंकारी रावण मारा जाएगा और रावण का पुतला धू-धू कर जलेगा ।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी के अलावा जिलाधिकारी फतेहपुर, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर तमाम अधिकारी मौजूद रहेंगे ।
6 अक्टूबर को श्री कृष्ण सुदामा चरित्र का सुंदर मंचन होगा ।
7 अक्टूबर को फूलों की होली एवं कंस वध के साथ दशहरा महोत्सव का समापन होगा ।
दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर लगातार तैयारियां शुरू है ।
श्री हनुमान मंदिर को भव्यता प्रदान की जा रही है ।
वहीं मंदिर के सामने एक विशाल बाड़ा बनाया जा रहा है । जो अपने आप में भव्यता प्रदान करेगा । वही वृंदावन से आने वाले कलाकारों के मंचन के लिए मेला मैदान के एक और वृंदावन धाम बनाया जा रहा है । इसके अलावा अन्य तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं ।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने बताया कि दशहरा महोत्सव को लेकर लगातार तैयारियां चल रही है ।
मेला मैदान के निरीक्षण में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता के अलावा नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला ,सफाई नायक धर्मेंद्र सिंह यादव ,रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता तथा रामलीला कमेटी के दिनेश मिश्रा सहित तमाम लोग मेला मैदान में सफाई के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे ।
