फतेहपुर/बिंदकी,19 सितंबर । पिछले 2 माह का वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद भवन में प्रदर्शन किया और चेतावनी दिया कि यदि 24 घंटे के अंदर उन्हें पिछले 2 माह के वेतन का भुगतान नहीं होता तो वह लोग सफाई काम ठप कर देंगे । जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों की होगी ।
आज सोमवार को नगर पालिका परिषद भवन के परिसर में सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया सफाई कर्मचारी जुलाई व अगस्त 2 माह का वेतन न मिलने से नाराज थे । सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वेतन न मिलने के कारण उनकी गृहस्थी नहीं चल पा रही है । आर्थिक व्यवस्था चरमराई हुई है । प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि 24 घंटे में उनका 2 माह का वेतन नहीं मिलता तो वह लोग सफाई का काम पूरी तरह से ठप कर देंगे । जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों की होगी ।
इस मामले में सफाई कर्मचारी राजकुमार धर्मेंद्र आदि ने बताया कि उन्हें 2 माह का वेतन नहीं मिला । जिसके चलते घर गृहस्ती चलाना मुश्किल पड़ रहा है परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि यही हाल रहा और 24 घंटे के अंदर वेतन नहीं मिला तो सफाई का काम बंद कर दिया जाएगा ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी राजकुमार, सुनील,रामप्रसाद,पंकज,प्रेमचंद,राम कुमार,राजू,रानी देवी,चंदन,नरेश ,धर्मेंद्र,धीरज,हरिलाल,ओम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे ।
