फतेहपुर,19 सितंबर : शिक्षक विद्यार्थी संबंध अभियान के अंतर्गत माह सितंबर के तृतीय सप्ताह के कार्यक्रम आउटडोर सीखने की गतिविधि में कक्षा के बाहर विद्यार्थियों कों गोल (घेरे) में व्यवस्थित करके पाठ पर आधारित गति विधि कराने के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय मलवा प्रथम में कक्षा 5 के बच्चो कों डॉ० सुनील कुमार तिवारी एकेडमिक रिसोर्स परसन ने गणित विषय में नंबर एवं फोन गतिविधि करायी गयी । जिसमे स्कूल के सभी बच्चो ने बारी – बारी से उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । विद्यालय की सहायक अध्यापिका मेदिनी, रश्मि उपस्थित रही ।
