फतेहपुर,19 सितम्बर । अमौली विकास खंड के गौरीपुर गांव स्थित बीज विधायन केंद्र में चौधरी चरण सिंह कृषि विपणन संस्थान जयपुर द्वारा सोनाटरी मल्टी स्टेट एग्रो कोआपरेटिव (सोनेको) कंपनी लिमिटेड व नियाम के माध्यम से सोनेको के प्रबन्ध निदेशक डॉ० एसआरके वाष्णेय द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ ।


सोमवार को पहले दिन महिला किसानो को उद्यानिकी उत्पादों के विपणन की जानकारी दी गई । प्रगतिशील किसान रमाकांत त्रिपाठी ने जैविक खेती को प्रोत्साहित किया ।सहकार भारती के प्रताप भान सिंह ने महिला किसानो को लहसुन चूर्ण बनाकर बेचने का तरीका सुझाया ।
शिविर मे किसानो को खेत किसान फार्मर प्रोड्युसर कंपनी के सीईओ भुवन द्विवेदी,लोकनाथ पांडेय,आलोक गौड़ ने संबोधित किया ।
रवींद्र पाल सिंह ने संचालन किया ।
इस मौके पर ललिता वर्मा, श्यामू द्विवेदी,राजू रहे ।
