फतेहपुर । उपनिदेशक कृषि फतेहपुर श्री राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रत्येक तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजन किया जाता है ।
माह सितम्बर 2022 का किसान दिवस 21 सितम्बर 2022 को समय 12 बजे से 02 बजे अपरान्ह तक विकास भवन सभागार में आयोजित कराया जायेगा ।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों/विषेशज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं,कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा ।
