– ऐसी प्रदर्शिनी देखने से बच्चों का होगा चौमुखी विकास ।

फतेहपुर । प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” अंतर्गत चौथे दिन मंगलवार को मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन,कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को आम जन मानस/बच्चों द्वारा देखी गयी । उनके निर्णय,महत्वपूर्ण नीतियों,उपलब्धियें एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी और कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से बच्चों के जीवन चहमुखी विकास होगा ।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री आर0 एस0 वर्मा, डाइट के प्रवक्ता श्री रमेश कुमार सोनकर,श्री अतुल कुमार, मानवेन्द्र सहित छात्रों,नागरिक गण उपस्थित रहे ।
