कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर नगर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इस मेले का शुभारंभ श्री आर.एस. भारतीय उप निदेशक सेवायोजन कानपुर एवं लखनऊ मंडल के द्वारा किया गया ।
श्री के0 डी0 शुक्ला,सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (सेवा0) के द्वारा अभ्यर्थियों की कैरियर काउन्सलिंग करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।
उक्त मेले मे लगभग 484 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया । रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को श्री आर.एस. भारतीय उप निदेशक सेवायोजन कानपुर एवं लखनऊ मंडल के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये चयनित अभ्यर्थियों का विवरण निम्नवत् है-
साइन सर्विस ग्रुप कानपुर-13,श्रेया इंटरप्राइजेज-06,जे0पी0 सिक्योरिटी एजेन्सी-09,एस0बी0आई0 लाईफ इंश्योरेंस कानपुर -09,एल0आई0सी0 कान चेम्बर कानपुर-08,ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0-14,एच0डी0बी0 फाइनेंसियल सर्विस लि0ं कानपुर-02,अमर उजाला-47, आर0जी0 टेक्नोसॉल्यूशन प्रा0लि0-08,एल0आई0सी0 कैब1-12,कॅरियर ब्रिज स्किल सॉल्यूूशन-12 ।
