लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 58 साल की उम्र आख़िरी सांस ली । 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था । तभी से वह एम्स अस्पताल में भर्ती थे । लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 21 सितंबर को उन्होंने आख़िरी सांस ली ।
बीबीसी से एम्स के सूत्रों ने राजू श्रीवास्तव की मौत की पुष्टि की है । राजू श्रीवास्तव ट्रेड मिल पर दौड़ रहे थे तभी उनके सीने में दर्द हुआ था और गिर पड़े थे । राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले इंतज़ार कर रहे थे कि उनकी हालत में सुधार हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के चेयरमैन थे । वह ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाज़ीगर’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’, जैसी फ़िल्मों में भी छोटे किरदार में दिखे थे । राजू श्रीवास्तव 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज’ में हिस्सा लेने के बाद सुर्खियों में आए थे ।
