फतेहपुर । सदर महिला हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग को लेकर युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा सदर महिला हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग को लेकर युवा विकास समिति ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 अक्तूबर तक रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति नहीं कि गई तो आंदोलन किया जाएगा ।
बुधवार को जिलाधिकारी के नाम भेजे ज्ञापन में युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि वे लंबे समय से महिला हॉस्पिटल में रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति किए जाने की मांग कर रहे हैं । लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है ।
उन्होंने कहा कि रेडियोलाजिस्ट न होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । गरीब लोग ऋण लेकर बाहर आट्रा साउंड कराने के लिये विवश हैं । दूरदराज के लोग यहां आकर वापस जाते हैं । जिससे उनके समय व धन की बर्बादी होती है ।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 अक्टूबर तक रेडियो लाजिस्ट की तैनाती नहीं की गई तो समिति धरना,प्रदर्शन करने को बाध्य होगी ।
इस दौरान संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी,जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा,नगर अध्यक्ष आफताब,नगर उपाध्यक्ष सुशील अग्निहोत्री,अमित,ओम मिश्रा,विकास,अमन आदि मौजूद थे ।
