फतेहपुर । उज्जवल कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के “आत्म निर्भर भारत व हर हाथ को काम” संकल्प को साकार करते हुए जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा आज एक्सपर्ट सेफ्टी सोल्यूशन्स प्रा. लि.,ग्लोबल पब्लिक स्कूल राधानगर फतेहपुर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

रोजगार मेला में लगभग 150 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें प्रदेश स्तर की एक्सपर्ट सेफ्टी सोल्यू. प्रा.लि. ,लखनऊ द्वारा 15 पुखराज हेल्थकेयर प्रा०लि०,कानपुर द्वारा 08 एवं ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स,लखनऊ द्वारा 14 इस प्रकार कुल 37 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 15000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में श्री राकेश कौशल,सी.ई.ओ.,एक्सपर्ट सेफ्टी सोल्यू. प्रा.लि., फतेहपुर श्री शशॉक पान्डेय ,प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर एवं श्री राम मिलन सिंह,सेन्टर मैनेजर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्सपर्ट सेफ्टी सोल्यू. के स्टाफ से कु. मानशी पटेल,कु. अर्चना यादव,कु. स्वाति मिश्रा व सेवायोजन परिवार से श्री राधाकृष्ण तिवारी,श्री आशुतोष वर्मा श्री चन्द्र किशोर,मो. जमीर श्री संदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा की गयी ।
