फतेहपुर । विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया ।
उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक का संचालन करते हुए पूर्व बैठक का कार्यवृत्त पढ कर सुनाया एवं कृषकों द्वारा की गयी शिकायतों का अनुपालन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । इसके साथ ही उनके द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु टोकन जनरेट करने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत ईकेवाईसी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से तत्काल कराये जाने हेतु किसानों को अवगत कराया गया । ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ससमय कृषकों को मिल सके ।
श्री प्रणवमणि त्रिपाठी निवासी ग्राम शिवपुर मजरे विजयीपुर द्वारा शिकायत की गयी कि ग्राम शिवपुर में पिछले 02 माह से ग्राम में लगे 25 के०वी०ए० के ट्रांसफार्मर के विद्युत लोड न लेने के कारण आये दिन जल जाने एवं ग्राम की विद्युत समस्या का तत्काल निराकरण कराते हुए 63 के०वी०ए० का ट्रांसफार्मर को ग्राम शिवपुर में लगाये जाने अनुरोध किया गया है ।
श्री अंगद सिंह निवासी ग्राम मडरांव तहसील बिन्दकी फतेहपुर द्वारा बिन्दकी पावर हाऊस से नई लाइन खडे हुए 01 वर्ष हो जाने के उपरान्त उसे चालू नहीं किये जाने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी है । समस्या के निराकरण हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये गये कि तत्काल समस्या का निराकरण करायें ।
श्री मेवालाल सिंह पुत्र श्री शिवराज सिंह निवासी ग्राम काही विकास खण्ड ऐरायों के द्वारा ग्राम काही में 25 के०वी०ए० का ट्रांसफार्मर रोड पर लगा हुआ है जो 9-10 माह से जला हुआ है को बदलने हेतु शिकायत की गयी है । समस्या के तत्काल निराकरण हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय को निर्देश दिये गये ।
श्री शिव कुमार सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट टीकर द्वारा शिकायत की गयी है कि विद्युत उप केन्द्र असोथर द्वारा 11000 की विद्युत लाइन को उनके खेतों के ऊपर से निकाला गया है जिसके तार काफी नीचें है । जिससे कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है । उनके द्वारा 11000 विद्युत लाइन को हटाये जाने का अनुरोध किया गया है । समस्या के तत्काल निराकरण किये जाने हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये गये ।
श्री भानू प्रताप तहसील महासचिव सदर फतेहपुर द्वारा शिकायत की गयी कि दसवाँ मील बॉदा सागर रोड टोल प्लाजा के पास सड़क में बड़ा कस्बा है । जिसका विद्युतीकरण कराया जाये । समस्या के तत्काल निराकरण किये जाने हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये गये । श्री अजय प्रजापति भा०कि०यू० (अरा०) हथगांव फतेहपुर द्वारा शिकायत की गयी कि हथगांव ब्लाक के ग्राम आजुपुर मोड एवं अहिन्दा रोड सैकड़ो के तादाद में अन्ना पशु बैठे रहते हैं । जिससे राहगीरो एवं वाहनो को निकलने में परेशानी होती है एवं आये दिन दुर्घटनाये होती रहती है । उनके द्वारा मांग की गयी कि अन्ना पशुओं को गौशाला में भेजवाया जाए । समस्या के निराकरण हेतु मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये ।
श्री विवेक सिंह निवासी कसेरहटा ब्लाक ऐरायाँ फतेहपुर द्वारा शिकायत की गयी कि सुल्तानपुर घोष पावर हाऊस से अफोई तक के समस्त विद्युत तारों एवं विद्युत खम्भों का नवीनीकरण किया जाये । समस्या के निराकरण हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत तृतीय को निर्देश दिये गये ।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार,जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह,अधिशाषी अभियंता विद्युत,अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखण्ड एवं निचली गंगा नहर,जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री राज कुमार सिंह गौतम सहित कृषक यूनियन के सदस्यों सहित अन्य कृषक उपस्थित हुए ।
