फतेहपुर । श्री अन्जनीश प्रताप सिंह उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने बताया कि उoप्रo शासन के निर्देशानुसार लोकल फॉर वोकल की अवधारणा पर स्थानीय ओ०डी०ओ० पी० उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर के मैदान में 23 नवम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है । जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के कर कमलों द्वारा कल 23 सितम्बर को सायंकाल 6:00 बजे आई0टी0आई0 मैदान फतेहपुर में किया जायेगा ।
उक्त प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जायेगा । जिससे जहाँ एक ओर उनके उत्पादों के लिये बाजार उपलब्ध होगा ।
वही दूसरी ओर अन्य भावी उद्यमी इससे प्रेरित होकर अपना रोजगार प्रारम्भ कर अपनी बेरोजगारी दूर कर सकते है । इससे रोजगार का सृजन होगा तथा उद्यमियों का उत्पाद स्थानीय स्तर पर बेचा जाना सम्भव हो सकेगा । जनपद के उद्यमियों से अपील है कि वे अपने उत्पादों के बिक्री के लिये प्रदर्शनी में अपना स्टाल जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द फतेहपुर के माध्यम से आवंटित करा लें ।
