फतेहपुर । आज शुक्रवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जनपद में “आयुष्मान दिवस” का आयोजन विकास भवन सभागार मे किया गया ।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री बबलू शर्मा जी (प्रतिनिधि माननीय विधायक जहानाबाद),मुख्य चिकित्साधिकारी,नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत अधीक्षक/अधीक्षिका जिला पुरुष / महिला चिकित्सालय,समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, जनपदीय आयुष्मान टीम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
योजनांतर्गत ईलाज प्राप्त लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया ।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा योजना के लाभ के विषय में सभी को बताया गया एवं समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने संबन्धित ब्लाक मे अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाएँ ।
पात्रता-2011 की सामाजिक,आर्थिक एवं जातिगत जनगणना ।
लाभ- प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये का समस्त सूचीबद्ध प्राइवेट अथवा राजकीय चिकित्सालय में निःशुल्क ईलाज ।
गोल्डेन कार्ड बनवाने का स्थान- नजदीकी जन सेवा केंद्र एवं समस्त सूचीबद्ध चिकित्सालय ।
आवश्यक दस्तावेज़- प्रधानमंत्री पत्र/मुख्यमंत्री पत्र/अंत्योदय राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर की नकल एवं आधार कार्ड और मोबाइल न० ।
अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार टॉल फ्री नम्बर – 14555/1800-1800-4444
