फतेहपुर । विजयीपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय जलंधरपुर में सहायक अध्यापक धनेश शर्मा के स्व प्रयासों से परिचय पत्र वितरण एवं राज्य पुरुस्कार प्राप्त अध्यापकों प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता यादव के सम्मान में समारोह का आयोजन आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुआ । सरस्वती वंदना के पश्चात परिचय,स्वागत गीत के साथ पटका पहना कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । इसके पश्चात बच्चों की मनोरम प्रस्तुति हुई ।
राज्य पुरुस्कार प्राप्त मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता यादव को मोमेंटो भेंट कर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।
श्री प्रवीण पाण्डेय,श्री मनोज त्रिवेदी,खंड शिक्षा अधिकारी विजईपुर रजनीश श्रीवास्तव एवं राज्य पुरुस्कार प्राप्त फतेहपुर जनपद के दो सम्मानित शिक्षकों द्वारा बच्चों को परिचय पत्र पहनाए गए । जिसे पाकर बच्चों के चेहरे चमक उठे ।
मुख्य अतिथि श्री प्रवीण पाण्डेय जी उद्बोधन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विजईपुर द्वारा आशीर्वचन एवं एक गीत द्वारा सबका पथ प्रशस्त किया । देवव्रत त्रिपाठी द्वारा बच्चों को स्नेहिल आशीर्वाद दिया । श्रीमती गीता यादव द्वारा बच्चों से छोटी सी कहानी के माध्यम से रोचक तरीके से संवाद स्थापित किया जिसे बच्चों ने बहुत ध्यान पूर्वक सुना ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम में राम अभिलाष,श्री सौजन्य त्रिपाठी,दिनेश सिंह , जुगेश,शरद तिवारी,प्रदीप कुमार,धनेश चंद्र शर्मा,राजकुमार, अनुज,रामबाबू तिवारी,संतोष सिंह,विकास गुप्ता,निरंजन सिंह, अजय कुमार आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे ।
