फतेहपुर । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित में कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण के मलवा विकास खण्ड के छठवे बैच का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में समस्त प्राथमिक शिक्षकों,शिक्षामित्रों का 24 सितंबर को से संपन्न हो गया है ।
ज्ञातव्य है कि उपरोक्त प्रशिक्षण दिनांक 27 अगस्त से लगातार बीआरसी मलवा में संचालित हैं जो 100-100 शिक्षकों के 6 बैचों में आज सुचारू रूप से सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 695 शिक्षकों के सापेक्ष 600 शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है ।
सातवें बैच सोमवार से प्रारम्भ किया जायेगा ।
उक्त प्रशिक्षण में बुनियादी भाषा व गणित के कौशल विकास हेतु पीपीटी,प्रोजेक्टर गतिविधियों के माध्यम सभी सत्रों की अवधारणा पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रत्येक बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण में एन ई पी 2020, निपुण लक्ष्य,डिकोडिंग,भाषा विकास,पठन,लेखन के साथ ही साथ आधारशिला क्रियान्वय संदर्शिका और भाषा और गणित पर समझ बनाते हुए बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई और उपयोग का तरीका बताया गया,दोनों विषय मे ट्रैकर वार्षिक, साप्ताहिक,कार्यपुस्तिका को भरना भी बताया गया ।
विभिन्न शैक्षणिक सामग्रियों प्रिंट रिच गणित किट,सहज,बिग बुक आदि पर समझ बनाते हुए समझाया गया ।
संदर्भ दाता के रूप में एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी,राम कुमार सैनी,रश्मि,मनोज अग्रहरि और के आर पी के रूप में ज्ञानेंद्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से डायट मेंटर के पी सिंह डीसी अशोक त्रिपाठी की एवं एसआरजी राधेश्याम दीक्षित द्वारा प्रतिभाग करते हुए मार्ग प्रशस्त किया गया । इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग लगातार प्रयागराज सीमेट से भी की गयी ।
