– ठोस अपशिष्ट,कंस्ट्रक्शन ई-वेस्ट के प्रबंधन एवं निस्तारण की डीएम ने किया प्रगति समीक्षा ।
फतेहपुर । जिला पर्यावरण समिति एव जिला गंगा सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बैठक में ठोस अपशिष्ट,कन्सट्रक्शन वेस्ट,ई-वेस्ट के प्रबन्धन एवं निस्तारण में होने वाली प्रगति की समीक्षा की और अपर जिलाधिकारी न्यायिक को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों में उपरोक्त के सम्बन्ध होने वाले कार्यों की प्रगति की परस्पर निगरानी रखें ।

क्षेत्रीय अधिकारी यू0पी0पी0सी0बी0 प्रयागराज को ई-वेस्ट के एसेसमेन्ट के लिए आदेशित किया । वृक्षारोपण 2022 की जियों टैगिंग के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप,जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य एवं नमामि गंगे के संयोजक श्री शैलेन्द्र शरन सिम्पल,जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुशवाहा,जिला पंचायत राज अधिकारी श्री उपेन्द्र राज सिंह जिला विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें ।
