फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि शासन द्वारा निर्गत समय सारणी के अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवम्बर 2022 निर्धारित है । जनपद के समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि पात्र छात्रों के आनलाइन आवेदन पत्र समय से भरवाने हेतु संस्था स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें ।
