फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में गौशालाओं में मूलभूत सुविधाओं के सम्बंध में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई ।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप गौशालाओं में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए । उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं की निरंतर निगरानी करते रहे और पानी,भूषा,दाना,हरा चारा आदि की व्यवस्थाओं की उपलब्धता एडवांस में रखी जाए ।
गौशाला को जल भराव एवं कीचड़ से मुक्त रखने हेतु खड़ंजा /पड़ंजा लगवाने एवं गौवंशो को वर्षा,धूप एवं ठंड से बचाने हेतु अतिरिक्त शेड निर्माण के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये ।
तहसील/ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक निरंतर करें । उन्होंने कहा कि दूसरे पशुओं को नुकसान पहुचाने वाले पशुओं को अलग रखा जाए ।
उन्होंने कहा कि हर माह गौशालाओं को पेमेंट की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी । लम्पी स्किन बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए टीकाकरण कराया जाए । जिस भी गौवंश में लम्पी स्किन बीमारी के लक्षण दिखे तो उस गौवंश को अलग कर आइसोलेटेड किया जाय ताकि दूसरे पशु में बीमारी न फैले । लम्पी स्किन बीमारी से बचाव/लक्षण आदि को पम्पलेट, पोस्टर के माध्यम से पशुपालकों को जागरूक करने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए ।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं में कार्य कराने हेतु तत्काल आईडी जनरेट करा लें और कार्य प्रारंभ कराये । प्रत्येक गौशाला में कम से कम चार शेड बनाये जाए । लम्पी स्किन बीमारी व अन्य कोई बीमारी को प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी छुपाए नही बल्कि नजर रखते हुए अवगत भी कराये और पशुओं का निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय । तहसील/जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए और उसका व्यापक प्रचार प्रसार भी जाये। उन्होंने कहा कि जिन पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण हो गया है । उनके घरों में सही का निशान लगाये । उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि छोटी छोटी चींजों को नजरअंदाज न करें ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,अपर निदेशक ग्रेड-1 पशुपालन निदेशालय श्री तरुण तिवारी, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री एम0पी0 चौबे,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्री हरिशंकर वर्मा,समस्त खंड विकास अधिकारी,समस्त प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
