फतेहपुर । पचास लाख से अधिक की लागत से जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
₹ 50 लाख से अधिक की लागत से जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ससमय से पूर्ण कराये और हस्तांतरण के पूर्व परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच जरूर कराये।@UPGovt @CMOfficeUP @NITIAayog @CommissionerPrg pic.twitter.com/C1IgHiR6rG
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) September 27, 2022
उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूनिट-55 द्वारा मेडिकल कॉलेज,कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम इकाई- 1 कानपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसवां,दपसौरा,कृषि कल्याण केन्द्र हसवां,खजुहा,असोथर,धाता,विजयीपुर,कार्यदायी संस्था पैक्सफेड द्वारा बालिका छात्रावास हुसेनगंज,मलवां , सहिली,राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय खासमऊ,डायलिसिस यूनिट,50 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय का निर्माण, कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 द्वारा आई0टी0आई0 फतेहपुर एवं जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर व कार्यदायी संस्था उ0प्र0 विकास परिषद द्वारा आईटीआई जहानाबाद,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जहांगीर नगर,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बकेवर,अल्लीपुर बहेरा,ड्रग वेयर हाउस फतेहपुर, एकेडमी भवन विजयीपुर,हसवां,कार्यदायी संस्था यू0पी0 सिडको द्वारा पॉलिटेक्निक बालिका छात्रावास,न्यायिक आवास खागा,फतेहपुर,कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूनिट-15 प्रयागराज द्वारा मलिन बस्तियों में आश्रय स्थल निर्माण,असोथर में पंचायत भवन,कार्यदायी संस्था उ0प्र0 वक्फ विकास लि0 द्वारा अस्ती वार्ड में सदभाव मंडल का निर्माण,कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा तहसील खागा में निरीक्षण भवन,बारहवीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता का बैरिक,पुलिस चौकी किशनपुर,आईटीआई भवनों का निर्माण,तहसील बिन्दकी में आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण किया जाय रहा है की बिन्दुवार समीक्षा की ।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस मे समन्वय बनाकर समय सीमा व गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जायें । अधिकारीगण सुनिश्चित कर ले कि अपने अधीन विभाग की चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं को देखे और समय के साथ कार्य को पूरा कराये । कार्य पूर्ण होने के पश्चात कार्य की गुणवत्ता हेतु तकनीकी टीम से जांच कराकर हैंडओवर करेंगे ।
उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूनिट-55 को निर्देश दिए कि 05 अक्टूबर 2022 के भीतर जो मेडिकल कालेज के छात्रावास में जो शेष कार्य है को पूर्ण कराया जाए ।
उन्होंने निर्देश किये कि जिन परियोजनाओं का समय निर्धारित है, के अंतर्गत पूर्ण कराएंगे और किसी भी परियोजना के स्टीमेट के रेट रिवाइज नही होगा । जो भी कार्य पूर्ण हो जाते है उन्हें बुकलेट से हटा दे और बैठक के पूर्व कराये गए कार्यो का पूर्ण विवरण दर्ज कराये ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल, मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ0 सुनील भारती,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री जोगेंद्र सिंह यादव,जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवकी सिंह,सीएमएस पुरुष सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाएं मौजूद रही ।
