– निपुण भारत मिशन को सफल बनाएं,आओ हम सब मिलकर यह प्रण उठाएं ।
फतेहपुर । आज प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर,देवमई,फतेहपुर में शिक्षक संकुल की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में एआरपी विजय द्विवेदी एवं सुनील गौतम उपस्थित हुए ।

बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ । इसके पश्चात कल्पना गौतम (शिक्षक संकुल) द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात बिंदुवार चर्चा प्रारंभ हुई –
शारदा पोर्टल पर नामांकन संबंधित प्रश्न पर प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय जोगापुर पूनम अवस्थी द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए फिर सावधिक आकलन पर प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बकेवर द्वितीय पूर्णिमा वर्मा व नीतू सिंह द्वारा चर्चा की गई ।
सभी शिक्षकों के शारदा,पुस्तकालय,डीबीटी,शिक्षण योजना, वार्षिक योजना,निपुण लक्ष्य आदि पर अपने अपने विचार रखे गए । सभी के प्रश्नों को एआरपी विजय द्विवेदी व सुनील गौतम द्वारा बहुत ही शालीनता के साथ दूर किया गया । बैठक का आयोजन श्रीमती अर्चना प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर द्वारा किया गया । उनके सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा ।
बैठक में मुख्य रूप से अनसुइया,पूनम अवस्थी,नीतू सिंह , सुनीता,कल्पना गौतम,पूर्णिमा,माधुरी,इंद्रपाल,शिव प्रसाद, अविनाश,महेंद्र सिंह,विनोद कुमार,सतीश चंद्र,अरुण कुमार, आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।
अगली बैठक प्राथमिक विद्यालय बकेवर द्वितीय में होने के लिए आम सहमति बनी ।
