फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में कल 29 सितम्बर 2022 को एन.आई.एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत लम्बित वादो के निस्तारण हेतु एन.आई एक्ट की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसे सफल बनाये जाने हेतु आज समय: 01ः30 बजे माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत महोदय के विश्राम कक्ष में एन.आई.एक्ट के पीठसीन अधिकारियो के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी ।
एन.आई.एक्ट के समस्त पीठसीन अधिकारियो की बैठक में माननीय श्री रविकांत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियो को यह अवगत कराया गया कि जिन मुकदमो की पत्रावलियो में समस्याओ आ रही है । उन पत्रावलियो को एन.आई.एक्ट की विशेष लोक अदालत की गठित कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिससे एन.आई.एक्ट की धारा 138 के अन्र्तगत वादो का अधिकाधिक निस्तारण हो सके एवं विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके ।
आयोजित विशेष लोक अदालत 26 से आज तक में कुल कुल 76 वादो का निस्तारण किया गया है । 29 सितम्बर को एन.आई.एक्ट की विशेष लोक अदालत का अंतिम/आखिरी मौका है ।
अतः समस्त वादकारियो, अधिवक्ताओ से अपेक्षा की जाती है कि 29 सितम्बर 2022 को आयोजित विशेष लोक अदालत में मुकदमो को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण कराये एवं विशेष लोक अदालत का लाभ उठाये ।
