– ऐतिहासिक मेले में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों व कलाकारों को किया गया सम्मानित ।
बिन्दकी/फतेहपुर । बिंदकी के तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला में भगवान श्री कृष्ण एवं आततायी कंस के बीच हुए युद्ध में आखिरकार श्रीकृष्ण की विजय होती है और अहंकारी कंस का वध श्रीकृष्ण के हाथों होता है और पूरे मेला मैदान में जय-जय श्री कृष्ण का उद्घोष से गुंजायमान हो जाता है ।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मौजूद रहे । कंस बध के साथ तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया ।
बिंदकी नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही में मां काली देवी के दरबार में तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण एवं उनके बड़े भाई बलराम तथा आततायी कंस के बीच घंटों युद्ध चलता है । अंत में भगवान श्री कृष्ण के हाथों कंस का वध होता है । चारों दिशाओं में श्री कृष्ण का जय घोष गुंजायमान हो जाता है । जय जय श्री कृष्ण का उद्घोष के साथ तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया । इस तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मौजूद रहे ।
बिंदकी विधायक पूर्व मंत्रीजय कुमार सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से मां काली देवी के दरबार में आयोजित विशाल मेला ऐतिहासिक प्राचीन है और जिस प्रकार मेला को भव्यता प्रदान की गई है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि मेला को लगातार भव्यता प्रदान करने के लिए मेला कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं,संरक्षक मंडल के परिश्रम के साथ नगर के लोगों का श्रेय जाता है । जिनके सहयोग से यह लगातार मेला की भव्यता बढ़ती जा रही है । इसके साथ ही आज इस तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया ।
इस मौके पर मेला कमेटी द्वारा मेला में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले कलाकारों,भगवान श्री कृष्ण दल तथा कंस दल की साज-सज्जा,बिजली की सजावट व आतिशबाजी करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,बीजेपी नेता विभोर द्विवेदी,बीजेपी नेता रोहित कश्यप ,अंकित गुप्ता,प्रशांत कुमार,रितिक विश्वकर्मा,आनंद कसेरा ,नरेंद्र मिश्रा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
