फतेहपुर । सेवा सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने श्मशान घाट की सफाई कर लोगों स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया । करीब एक दर्जन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने एक साथ मिलकर सफाई किया और अन्य लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित किया ।
आज बुधवार को बिंदकी नगर के निकट खजुहा रोड नहर पुल श्मशान घाट के समीप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर सफाई अभियान चलाकर श्मशान घाट का पूरा मैदान साफ किया गया । इस मौके पर एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग मौजूद रहे । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने आने जाने वाले लोगों को भी सफाई के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक राम बहादुर सिंह ने कहा कि यह कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया जा रहा है । इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी निशुल्क स्वास्थ्यवर्धक फल वितरण किए गए । इसी क्रम में श्मशान घाट में सफाई अभियान चलाया गया है । नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजकुमार सोनी ने बताया कि यह सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया है और आगे भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सेवा सप्ताह के अंतर्गत चलते रहेंगे ।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सूरज बली विश्वकर्मा, पुष्पकांत,राजकिशोर,प्रदीप कुमार,दीपू पाल,अवधेश कुमार राम जी गुप्ता,दिनेश कुमार,पप्पू,शांति लाल तिवारी आदि मौजूद रहे ।
