फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में एन.आई. एक्ट की धारा 138 के अन्र्तगत लम्बित वादो के निस्तारण हेतु एन. आई एक्ट की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । जिसे सफल बनाये जाने हेतु आज जनपद न्यायाधीश एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा दिये गये मौखिक निर्देश में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में एन.आई.एक्ट के समस्त पीठसीन अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गयी ।
एन.आई.एक्ट के समस्त पीठसीन अधिकारियो की बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियो को यह अवगत कराया गया कि वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुये आपसी सुलह समझौते के माध्यम से पक्षकारो को बुलाकर अधिकाधिक मुकदमो का निस्तारण करे और जिन मुकदमो की पत्रावलियों में समस्याये आ रही हो उन पत्रावलियों को एन.आई.एक्ट की विशेष लोक अदालत की गठित कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया जिससे एन.आई.एक्ट की धारा 138 के अन्र्तगत वादांे का अधिकाधिक निस्तारण किया जा सके एवं विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके ।
आज विशेष लोक अदालत में एन.आई.एक्ट की विशेष लोक अदालत में कुल 38 मुकदमो को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित किया गया । इस प्रकार कुल-114 मुकदमो का निस्तारण चार दिवसीय एन.आई.एक्ट की विशेष लोक अदालत में किया गया ।
जपनद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणंजय कुमार वर्मा द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण,अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष,समस्त पदाधिकारियों एवं मीडियाकर्मियों को विशेष लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
