जहानाबाद/फतेहपुर । प्राथमिक विद्यालय बिजुरी,देवमई, फतेहपुर में शिक्षक संकुल की बैठक हुई ।
बैठक का शुभारंभ श्री योगेंद्र सिंह चौहान,मंत्री-प्राथमिक शिक्षक संघ देवमयी द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात हुआ ।

बैठक की अध्यक्षता श्री शरद जी संकुल शिक्षक मथुरापुर द्वारा की गई तथा उनके द्वारा बहुत ही सारगर्भित तरीके व सुंदर काव्य रचनाओं द्वारा शासन की मंशा और उद्देश्यों से उपस्थित शिक्षकों को अवगत कराया गया । इसके पश्चात बिंदुवार चर्चा प्रारंभ हुई ।
विद्यालय में ठहराव व शैक्षिक माहौल पर श्री छत्रपाल सिंह व निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विभिन्न आयामों पर सुंदर तरीके से सुश्री कोमल बछेले-विद्यालय स्टाफ बिजुरी द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए । श्रीमती शशिकला -उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा विभागीय कार्यों की अधिकता व विभिन्न समस्याओं की वजह से शिक्षण कार्य मे आने वाली बाधाओं पर चर्चा की गई । फिर सावधिक आकलन पर श्री पंकज जी व श्रीमती नाज फातिमा जी सहायक अध्यापक कपरियाउसर द्वारा विस्तृत वर्णन किया गया ।
श्री योगेंद्र सिंह चौहान- मंत्री, देवमयी द्वारा सीमित संसाधनों व विभिन्न समस्याओं को पार करते हुए आपसी सामंजस्य तथा भयमुक्त माहौल से शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया गया ।
बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा हर बिंदु पर अपने अपने विचार रखे गए । बैठक में सभी शिक्षकों ने शैक्षणिक माहौल बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण जारी रखने का संकल्प लिया ।
बैठक का आयोजन श्री अवधेश वर्मा-प्रधानाध्यापक बिजुरी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक का समापन उनके द्वारा किया गया । उनके सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा । बैठक में करनपुर संकुल के सभी विद्यालयों से शिक्षक उपस्थित रहे ।
