कानपुर । सीएससी ओलंपियाड में सी०एस०सी० ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराई गई ।
ओलंपियाड परीक्षा वर्ष 2022 में कानपुर नगर जनपद के आई०आई०टी० कैम्पस में संचालित IIT स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवप्रतिम मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया ।
शनिवार को देवप्रतिम मिश्रा को उनके विद्यालय केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में सम्मानित किया गया । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के पांच लाख से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था ।
भारत सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने अनेक सरकारी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के साथ शिक्षण क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रही है सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा ओलंपियाड परीक्षा वर्ष 2022 का आयोजन कराया गया वृहद स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों के लिए हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान के अलावा कई विषयों के प्रश्न दिए गए थे इसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के बहू आयामों से जोड़ना था । इसमें विलक्षण ज्ञान व तर्कशक्ति की अद्भुत क्षमता के बल पर कानपुर आईआईटी केंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवप्रतिम मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कानपुर जनपद में अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया उनकी उपलब्धि पर सीएससी राज्य प्रमुख श्री अतुलित राय एवं एजुकेशन हेड श्री प्रशांत सिंह के निर्देश पर सी. एस.सी.जिला प्रबंधक मनीष रजक,आकाश सोनी तथा जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में छात्रों को उनके स्कूल में ही सम्मानित किया गया । उन्हें टेबलेट लैपटॉप और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया । इस दौरान उसके सभी
शिक्षक छात्रों तथा अभिभावकों को जिला प्रबंधक ने सीएससी ओलंपियाड के लाभों के बारे में अवगत कराया ।
इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक रविश चंद्र पाण्डेय एवं विनीता तिवारी एवं प्रियंका तिवारी ने विजेताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
