फतेहपुर । बिंदकी नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक हुई । जिसमें नगर पालिका से संबद्ध नेहरू इंटर कॉलेज के गणित के प्रवक्ता तथा प्रधान लिपिक एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता के चयन वेतनमान के अलावा रामलीला मैदान के समीप राष्ट्रीयता महात्मा गांधी के चबूतरे में तिरंगा फहराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया ।
आज शनिवार को बिंदकी नगर पालिका परिषद पालिका बोर्ड की एक बैठक हुई जिसमें नगर पालिका से संबद्ध नेहरू इंटर कॉलेज के कर्मचारियों तथा शिक्षकों के प्रोन्नति के प्रस्ताव हुए पालिका बोर्ड की बैठक में नेहरू इंटर कॉलेज के एलटी ग्रेड के शिक्षक रमाशंकर पाल को गणित विषय के प्रवक्ता पद पर प्रमोशन का प्रस्ताव पारित किया गया । इसी क्रम में नेहरू इंटर कॉलेज के लिपिक अरविंद दुबे को प्रधान लिपिक पद पर प्रमोशन का प्रस्ताव किया गया ।
वही नेहरू इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता शिशुपाल सिंह के 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान का प्रस्ताव भी पारित हुआ । पालिका बोर्ड की बैठक में यह भी प्रस्ताव हुआ कि रामलीला मैदान बिंदकी के किनारे राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी के प्रतिमा के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चबूतरे में एक बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा पालिका बोर्ड की बैठक में नेहरू इंटर कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने पर भी चर्चा हुई ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर,नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह,सभासद रामजी गुप्ता कमलेश बेदू गुप्ता,अतुल द्विवेदी,सोएब रहमान कुरेशी,शकील अहमद,इकरार बैग लाला,कमल,किशोर,विष्णु, सर्वेश कुमार,बबलू,देवीदीन,जाहिद खान,राहुल गुप्ता तथा राहुल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
