कानपुर । वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह अपर श्रमायुक्त कार्यालय स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर के कार्यालय मे कार्यालय का उद्घाटन होने के बाद सम्मानित किया गया ।
परिषद कार्यालय का उद्घाटन परिषद के प्रदेश संरक्षक भूपेश अवस्थी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव महामंत्री देवेश द्विवेदी एवं जिला अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने फीता काटकर किया । अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र एस पी शुक्ल के द्वारा वरिष्ठ नागरिक भूपेश अवस्थी को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
मंडलीय अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव महामंत्री देवेश द्विवेदी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष ललितेश तिवारी विमलेश यादव मेवालाल कनौजिया उदयराज सिंह यादव देवर्षि दूबे ने सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । सम्मानित किए गए साथियों में भूपेश अवस्थी बी एल गुलाबिया शिवकुमार शशि शर्मा महेंद्र सिंह श्यामनारायण शुक्ला मालती यादव रामहरख ताराचंद प्रेम कुमार उमेश सिंह आदि ।वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया ।
जिला अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने कहा कि परिषद का कार्यालय खुलने से कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और उनको इधर उधर भटकना नही पड़ेगा कर्मचारियों की समस्या का समाधान त्वरित गति से कराया जाएगा ।
