फतेहपुर । आगामी 15 अक्टूबर को मिशन रोजगार के तहत फतेहपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए उज्जवल कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर व कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर फतेहपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लखनऊ आर्थो केयर मैन पावर सर्विसेज वाराणसी हीरो मोटर पावर आटो मैन पावर सर्विसेज लखनऊ अयूर हब्लेस मैन पावर सर्विसेज,लखनऊ हिमालयन मैन पावर सर्विसेज,लखनऊ डाबर आयु इन्टर प्राइजेज,लखनऊ आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो हाईस्कूल इंटर स्नातक आई.टी.आई.डिप्लोमा उत्तीण आयु 18 से 45 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्रो सहित प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु दिनांक 15-10-2022 तक कार्यालय से सम्पर्क कर इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
