कानपुर । सरसौल कस्बा में तनिष्का रेडियन्स मेकओवर समाज सेवी संस्था के तत्वाधान में एक दिवसीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रतिभागी लड़कियों ने मेंहदी रचे हाथ की प्रतियोगिता में शामिल हुई ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए श्री कृष्ण सिंह व बतौर मुख्य अतिथि अशोक बाजपेई ने विजेताओं को मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर लड़कियों का मनोबल बढ़ाया । तनिष्का रेडियन्स की डायरेक्टर माधुरी सिंह ने बताया कि बुधवार को सरसौल कस्बा में निःशुल्क मेहंदी प्रतियोगिता हुई ।जिसमें करीब 20 लड़कियों ने भाग लिया । दो ग्रुप में हुई प्रतियोगिता में पहला ग्रुप 10 से 15 वर्ष की लड़कियों ने भाग लिया जिसमें दिव्यांशी प्रथम,वंशिका द्वितीय,अल्शिपा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
वहीं दूसरे ग्रुप में 15 से 21 वर्ष की लड़कियों ने भाग लिया जिसमें कंचन साहू,मुस्कान,अलका व सायना विजेता रहीं । समाजसेविका सारिका सिंह ने बताया कि तनिष्का रेडियन्स मेकओवर के तत्वाधान में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क मेहंदी का कोर्स सिखाया जा रहा है ।
आज एक दिवसीय मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें प्रतिभागियों ने बढचढ भाग लिया सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
वहीं विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा मोमेंटो,मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा समाजसेविका खुशी सिंह, अनन्या गुप्ता और स्वाति वर्मा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
