रवीन्द्र त्रिपाठी, फतेहपुर ब्यूरो
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
● श्री राम के जय घोष के साथ हुआ अहंकारी दशानन का श्रीराम के हाथों अंत ।
● मेलें में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने लिया लुफ्त ।
● जिलाधिकारी श्रुति,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व मंत्री जनसेवक अमरजीत सिंह,जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी भी रहे मौजूद ।
● मेले का समापन 8 अक्टूबर को समापन होगा ।
● बारिश से मेला हुआ पूर्ण रूप से फीका ।









फतेहपुर,06 अक्टूबर । बिंदकी के ऐतिहासिक मेले में दशानन वध के जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,पूर्व मंत्री जनसेवक अमर जीत सिंह,जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,उपजिलाधिकारी श्रीमती अंजू वर्मा भी साक्षी बने । रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम तथा अहंकारी दशानन की सेना के बीच घंटों युद्ध चला अंत में प्रभु श्री राम के हाथों अहंकारी दशानन का वध हुआ और पूरा मेला मैदान में जय जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा ।
बारिश के कारण दशानन का भीमकाय पुतला गीला होने से पूरा नहीं जल सका जिसके कारण पुतले को गिराना पड़ा ।
बिंदकी नगर के इस रामलीला मैदान में 3 अक्टूबर से दशहरा महोत्सव प्रारंभ गणेश पूजन तथा कृष्ण जन्मोत्सव के साथ दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ था ।
वही 4 अक्टूबर को शंकर लीला पूतना वध तथा नंद उत्सव का सुंदर मंचन किया गया था ।
5 अक्टूबर को ऐतिहासिक मेले में राम-रावण युद्ध का आयोजन हुआ ।
जिसमें हल्की रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ देखी गई । महिलाओं ने भी खरीदारी की लोगों ने रामलीला मैदान के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया । अंधेरा होते ही पूरा मैदान बिजली की जगमग रोशनी से नहा गया । लेकिन लगातार बारिश होती रही । बिजली के करंट का भी खतरा बरकरार रहा ।









मेला को रुचिकर बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष,संरक्षण अनिल गुप्ता चार्ली,अशोक गुप्ता,गोपाल जी गुप्ता,राम कुमार साहू,चंद्रेश गुप्ता,रामेश्वर दयाल गुप्ता दयालू,सुनील गुप्ता,मेला संयोजक नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर, उपाध्यक्ष संदीप विश्नोई,गोविंद बाबू टाटा,संजय ओमर,दीनानाथ गुप्ता,महामंत्री दिनेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता,मंत्री वीरेंद्र दुबे,दिनेश लोहिया,डॉ.राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र यादव, रामकुमार ठेकेदार,संदीप पटेल,मुकेश पटेल,विनय तिवारी, मनोज शुक्ला,सुनीता गुप्ता,स्वाती ओमर,पंकज यादव,गौरव गुप्ता,संदीप गुप्ता उर्फ कल्लू आदि की अद्वितीय सहयोग सराहनीय रहा ।
कमेटी के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि बारिश के कारण मेले में जो व्यवधान हुआ है । इसको देखते हुए खासकर दुकानदारों के हित में ध्यान में रखते हुए मेला को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है अब मेले का समापन 8 अक्टूबर को समापन होगा ।
