फतेहपुर । आज थाना कोतवाली नगर अंतर्गत राधानगर चौकी /अस्थायी थाना राधानगर पर सतेंद्र कुमार पुत्र जगतपाल निवासी कीर्ति खेड़ा थाना ललौली जनपद- फतेहपुर उम्र लगभग 27 वर्ष जो कि वादी मनोज कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0- 765 /22 धारा -417,420 भादवि0 में वांछित था को चौकी पर पूछताछ हेतु लाया गया था ।
आज सुबह अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था । जहां डॉक्टरों द्वारा सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया । मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।
मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा तथा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी कराते हुए कराया जाएगा ।
लापरवाही बरतने में निरीक्षक सुनील कुमार सिंह,उपनिरीक्षक विकाश सिंह,कांस्टेबल देवेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है एवं संपूर्ण प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जा रही है । समस्त कार्यवाही में एनएचआरसी के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है ।
घटना क्रम की मजीस्टीरियल जांच भी कराई जाएगी ।
