फतेहपुर । विजयीपुर क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव में 3 गोवंश लंपी वायरस से संक्रमित मिले हैं संक्रमित बीमारी के आने से क्षेत्र के पशु पालको में हड़कंप मचा है ।
गोवंश में तेजी से फैल रहे संक्रमण लंपी रोग अब दोआबा में पैर पसार चुका है शुक्रवार विजयीपुर क्षेत्र के गढ़ा खास त्रिलोचनपुर,टेनी गांव में एक एक गोवंश लंपी वायरस से संक्रमित मिले हैं ।
लंपी वायरस के इंट्री के बाद पशुपालन विभाग भी सतर्क हो गया है । गांव-गांव वैक्सीनेशन का काम तेजी से शुरू करा दिया गया है ।
शुक्रवार तीनों गोवंश को एकांत जगह पर बंधवा कर चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है ।
हालांकि अभी तक अन्ना गोवंश में लंपी वायरस संक्रमण नहीं देखा गया हैं अगर अन्ना गोवंश तक संक्रमण पहुंचता है तो संक्रमण बड़ा रूप धारण कर सकता है ।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० देवेंद्र सिंह ने बताया कई टीमें लगाकर गांव-गांव लंपी वायरस की वैक्सीन गोवंश को लगाई जा रही है । संक्रमित गोवंश का इलाज कर बचाव के उपाय बताए गए हैं ।
