बिन्दकी-फतेहपुर : दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चा समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । दुर्घटनाओं के बाद हड़कंप मचा रहा ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की शाम को नगर के मोहल्ला बजरिया बड़ा कुआं के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से रोड किनारे खड़ा 10 वर्षीय मासूम बच्चे उरोज पुत्र इरशाद निवासी निजामी चौराहा कस्बा बिंदकी की दर्दनाक मौत हो गई ।
जबकि कार की टक्कर से एक ही बाइक में सवार सर्वेश उम्र 20 वर्ष पुत्र रतिराम तथा छोटू उम्र 18 वर्ष पुत्र फूलचंद दोनों निवासी कर बिनगवा थाना नरवल जनपद कानपुर तथा कार में सवार एक युवक साहिल उम्र 17 वर्ष पुत्र राशिद खान निवासी चक मोहद्दीनपुर कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गए ।दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा ।
घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सा में तीनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं पुलिस ने 10 वर्षीय मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
वहीं दूसरी ओर गुरुवार की देर रात को कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमपुर मोड़ के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार संजय उम्र 30 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला मीरखपुर कस्बा बिंदकी तथा उसी बाइक में सवार संजय का चाचा सुशील उम्र 40 वर्ष पुत्र रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा । दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लाया गया । चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद दोनों घायलों को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया । जहां पर अस्पताल पहुंचने के पहले संजय की मौत हो गई । मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और जन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे । परिजन शव लेकर वापस अपने घर आ गए ।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
