फतेहपुर । अमौली विकास खंड के गांव बरमपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक कीमती भैंस की झुलस कर मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड अमौली के गांव बरमपुर निवासी पशुपालक शिवपाल की एक कीमती भैंस घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बंधी थी ।
आज रात में जोरदार बारिश के चलते धमाके के साथ आकाशीय बिजली उसके उपर आ गिरी । जिससे झुलस कर उसकी मौत हो गई।सूचना पर आए ।
क्षेत्रीय लेखपाल ने आकाशीय बिजली से हुई भैंस की मौत की रिपोर्ट राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को दिया । पशु चिकित्साधिकारी ने भैंस का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट दी । राजस्व विभाग ने पशुपालक किसान शिवपाल को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है ।
