कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे,प्रदेश प्रभारी डॉ० के०एम०त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता,उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला,प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना,प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया,कीर्ति कुमार शुक्ला,रवीन्द्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा,विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा,किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल,सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षामंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक सच्चा समाजवादी नेता व ज़मीन से जुड़े नेता को खो दिया है जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है ।
पदाधिकारियों ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के प्रख्यात समाजवादी नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के अनुयाई थे । उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने एवं उनका अधिकार दिलाने के लिए शिक्षक की नौकरी को छोड़ कर राजनीति की शुरुआत की और प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से लेकर देश के रक्षा मंत्री बने ।
